{"_id":"5a4a78074f1c1bbd208b9e60","slug":"31514829831-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों की लड़ाई लड़ेगी कल्याण समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों की लड़ाई लड़ेगी कल्याण समिति
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। प्राइवेट वाहन चालकों का सम्मेलन सोमवार को अहरौला के सहुबल गांव में आयोजित हुआ। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वाहन चालाकों की लड़ाई संगठन के बैनर तले लड़ने का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि लाइसेंसधारी चालकों के हक के लिए संगठन प्रदेश सरकार के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत करेगा।
परिवहन चालक कल्याण समिति के सम्मेलन में काफी संख्या में वाहन मालिक व चालक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चालकों के साथ दुर्घटना होने पर संगठन की तरफ से परिवार के भरण पोषण के लिए निश्चित धनराशि की आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अए दिन चालकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार व उत्पीड़न के खिलाफ भी संगठन आवाज बुलंद करेगा। पूरे प्रदेश में संगठन को खड़ा करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्रक देकर बीमा व चिकित्सा सुविधा दिलाए जाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर अशोक सिंह, अरविंद यादव, कमलेश यादव, आदित्य, रामदर्शन मौर्य, नंदलाल निषाद, बालेश्वर, कैलाश, राजू, अजय आदि मौजूद रहे।