फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 दिसंबर को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव

10 दिसंबर को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव

Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 दिसंबर को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म सिंह गुट) की बैठक बुधवार को संगठन के मुकेरीगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। 10 दिसंबर को जिला संगठन का चुनाव कराने का फैसला लिया गया। शिक्षकों की उपस्थिति पर ग्राम प्रधान के नजर रखने के कमिश्नर के आदेश को शिक्षकों का अपमान बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष अबरार अहमद और संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे वेस्ली इटर कालेज के प्रांगण में संगठन के जनपदीय पदाधिकारियों और कार्यसमिति का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्तमंत्री, आय-व्यय निरीक्षक और अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी डा. राजेन्द्र यादव भूतपूर्व प्रधानाचार्य के पास जमा किया जा सकता है। आवश्यक हुआ तो मतदान कराया जाएगा। मतदान के तुरन्त बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह कहा कि मंडलायुक्त की ओर से दिया गया प्राथमिक अध्यापकों की उपस्थिति पर ग्राम प्रधान के नजर रखने का आदेश अध्यापकों का अपमान है। शिक्षकों की उपस्थिति जांचने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती है। इस व्यवस्था को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री इन्द्रासन सिंह के भतीजे और भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया। अबरार अहमद, पंकज कुमार सिंह शेरबहादुर सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह, एमसी ब्राडवे, दिनेश प्रताप सिंह, डा. राजेन्द्र यादव, इन्द्रजीत राम, जीतबहादुर यादव, अतुल सिंह, नरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed