{"_id":"5a0b36b24f1c1bd9798bc6ce","slug":"31510684338-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव में पहली बार प्रचार करेंगे कोई सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव में पहली बार प्रचार करेंगे कोई सीएम
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव जहां पहली बार राजनीतिक पार्टियों के सिंबल पर हो रहा है। वहीं संभवत: पहली बार कोई मुख्यमंत्री भी नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए मैदान में उतर रहा है। जिससे यह साबित होता है कि भाजपा के लिए यह चुनाव कितना प्रतिष्ठापरक है।
पहले नगर निकाय चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होते थे। जो प्रत्याशी मैदान में उतरते थे पार्टियां उनमें से किसी प्रत्याशी को समर्थन देती थी और वह प्रत्याशी पार्टी का समर्थित प्रत्याशी होता था। लेकिन पहली बार पार्टियां अपने सिंबल पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही हैं। संभवत: यह पहला मौका भी है जब कोई मुख्यमंत्री नगर निकाय चुनाव में प्रचार करने मैदान में उतरा हो। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। 16 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ नगर के डीएवी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। हो सकता है कि नगर निगम चुनाव में कोई मुख्यमंत्री भले ही चुनाव प्रचार में उतरा हो। लेकिन यह शायद पहला अवसर है जब कोई मुख्यमंत्री नगरपालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करने जनपद पहुंच रहा है। जिससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है।