{"_id":"5a01f4cb4f1c1b7a548bb746","slug":"31510077643-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठकों में अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त गन्ना का रूका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठकों में अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त गन्ना का रूका वेतन
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडलायुक्त के रविंद्र नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में शासन की प्राथमिकताओं वाले विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त गन्ना का वेतन रोकने का निर्देश देने के साथ ही पुलिस को हर हाल में अवैध शराब की बिक्री रोकने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को अपना धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि मंडल के किसी जनपद में किसानों के हित में क्रय केंद्र बढ़ाए जाने की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल बढ़ाएं। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने उपायुक्त गन्ना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिसमें पता चला कि वह देवरिया में बैठते हैं और आजमगढ़ मंडल के भी इंचार्ज हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने उनका वेतन रोकने का निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में कोषाधिकारी देवरिया को इस आशय का पत्र भेजा जाए कि यहां से संस्तुति के उपरांत ही उनके वेतन आहरण की अनुमति दी जाए। उन्होंने लोगों से कहा कि जो भी सामग्री क्रय करें वह एमआरपी से अधिक दाम पर कदापि न खरीदें क्योंकि एमआरपी में जीएसटी सम्मिलित है। यदि कोई व्यापारी एमआरपी से अधिक मूल्य लेता है तो उसकी सूचना ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी वीपी सिंह के मोबाइल नंबर 7235003410 पर दें। ज्वाइंट कमिश्नर ऐसे प्रकरणों में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों का लगातार निरीक्षण करें। उन्होंने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों को भी सीएचसी/पीएचसी का औचक निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जो भी डाक्टर अनुपस्थित मिले उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।उन्होंने डाक्टरों की तैनाती की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सिफ्सा के मंडलीय प्रबंधक को दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन-जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सर्जन की तैनाती नहीं है उनकी स्थिति से अवगत कराएं। टीकाकरण की प्रगति अपर असंतोष व्यक्त करते हुए एक माह के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष्य उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी सीएमओ को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भोजन सामग्री खरीद के लिए सीधे धनराशि वार्डन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक पोल से आवंटित कनेक्शनों का तत्काल पूरा विवरण तैयार किया जाए और उसी आधार पर जांच की जाए। नहरों में पानी की उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि नहरों में पानी आने के बाद उसे टेल तक पहुंचाया जाए। मंडलायुक्त ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि हिस्ट्रीशीटरों, जमानत पर जेल से बाहर आए सजायाफ्ता, जिला बदर, गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध अपराधियों पर पैनी नजऱ रखें। असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करने की भी कार्रवाई की जाए। निर्वाचन के कारण गैर कानूनी और अवैध शराब का कारोबार बढ़ सकता है, इसलिए आबकारी निरीक्षक लगातार भ्रमण करें और छापेमारी में तेजी लाए। अवैध शराब के कारोबार हर हालत में बंद करना है। एंटी भू-माफिया टास्टफोर्स की प्रगति की समीक्षा में गांव सभा की भूमि, पोखरों तालाबों आदि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के साथ ही कब्जदारों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीआईजी विजय भूषण, डीएम आजमगढ़ चंद्रभूषण सिंह, बलिया सुरेंद्र विक्रम, मऊ ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी आजमगढ़ अजय कुमार साहनी, बलिया अनिल कुमार, मऊ एलके सिंह, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा, सीडीओ आजमगढ़ अभिषेक सिंह, मऊ आशुतोष कुमार द्विवेदी आदि उपस्थित थे।