फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जांच में अध्यक्ष पद के सभी नामांकन मिले वैध

जांच में अध्यक्ष पद के सभी नामांकन मिले वैध

Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जांच में अध्यक्ष पद के सभी नामांकन मिले वैध
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के बाद मंगलवार को दाखिल सारे नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सभी नामांकन वैध पाए गए। लेकिन वार्ड सदस्यों के दाखिल नामांकन पत्रों में दो नामांकन पत्र जमानत राशि कम होने के कारण खारिज हो गया।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए होने वाले नामांकन का कार्य सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 157 और वार्ड सदस्य पद के कुल 848 नामांकन दाखिल हुए। मंगलवार को सभी नामांकन स्थलों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दाखिल सभी नामांकन वैध पाए गए। जबकि वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच में दो नामांकन खारिज कर दिए गए। जिसमें एक नामांकन अजमतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड सदस्य का रहा जिसमें उनके द्वारा जमानत राशि कम जमा की गई थी। वहीं दूसरा नामांकन फूलपुर नगर पंचायत के वार्ड सदस्य का रहा। जिसमें वार्ड सदस्य से अपनी उम्र अधिक भरी थी जबकि उनकी उम्र कम पायी गई। इनको छोड़कर सभी 846 वार्ड सदस्यों के नामांकन वैध पाए गए। गुरुवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी और शुक्रवार को इन प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

00000
नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्थिति देखें तो आजमगढ़ नपा में 25 और मुबारकपुर नपा में 12 नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए लालगंज में सात, निजामाबाद में 14, सरायमीर में नौ, अतरौलिया में 10, जीयनपुर में 13, अजमगढ़ में छह, बिलरियागंज में 12, महराजगंज में सात, मेंहनगर में 13, फूलपुर में 10 और माहुल में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
वहीं सदस्य पदों की स्थिति पर गौर करें तो आजमगढ़ नपा के 25 वार्डों के लिए 142, मुबारकपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के लिए 149, नगर पंचायत लालगंज के नगर पंचायत निजामाबाद के 11 वार्डों में 48, बिलरियागंज में 44, मेंहनगर के 12 वार्डों में 49, अजमतगढ़ के 11 वार्डों में 41, जीयनपुर के 11 वार्डों में 55, कटघर लालगंज के 11 वार्डों में 63, सरायमीर के 13 वार्डों में 67, फूलपुर के 10 वार्डों में 35, अतरौलिया के 11 वार्डों में 42, महराजगंज के 10 वार्डों में 39 और माहुल के 11 वार्डों में 74 सदस्य पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed