{"_id":"59d2839b4f1c1bf2538b54ba","slug":"31506968475-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूले का लिया आनंद, खिलौनों की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूले का लिया आनंद, खिलौनों की हुई खरीदारी
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय। कस्बा में लगने वाला दुर्गा पूजा मेला सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुआ। देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में महंगाई का असर साफ दिख रहा है। बच्चों ने जहां झूलों का आनंद लिया वहीं, खिलौनों की भी खूब खरीदारी की।
कस्बे में शंकर दल, आजाद दल, भारतीय नवयुवक दल, प्रभात तरुण दल, शक्ति दल, दुर्गा पूजा समिति, आजाद हिन्द कमेटी, नव युवक मंगल दल आदि 12 पूजा कमेटियों ने पूजा पंडालों में दुर्गा मां की प्रतिमाएं स्थापित कर रखा हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से ही देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। आजाद दल कमेटी में 62 हाथों वाली मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया। पंडालों में सजावट में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही। मेले में पुलिस व्यवस्था काफी लचर रही। लोग पुलिस को कोसते नजर आए। कई स्थानों पर महिलाओं ने खुद ही मजनुओं की खबर ली। प्रतिबंध के बावजूद डीजे पर युवा थिरकते नजर आए। देर शाम तक प्रतिबंध के बावजूद मेले में छोटे वाहनों का प्रवेश करते रहे। मेले में प्रतिबंधित पक्षियों को भी दुकानदार बेचते नजर आए।
हरौला मेले में दो स्थानों पर मारपीट, आठ नामजद
आजमगढ़। विजयदशमी के अवसर पर अहरौला में आयोजित दशहरे मेले के दौरान शनिवार को दो स्थानों पर मारपीट हो गई। इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर अहरौला थाने की पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षैत्र के बोगइचा निवासी शेरू कुमार पुत्र रामसूरत शनिवार को दशहरे के दौरान मेला देखने के लिए अहरौला बाजार में गए थे। जहां कुछ लोगों छोटी से बात को लेकर उन्हें मारापीटा। इस पर उन्होंने पकड़ी गांव निवासी आलोक यादव, पिंटू यादव, सिंटू यादव और रामसूरत यादव के खिलाफ अहरौला थाना में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर विवेचना के बाद पुलिस ने चारो के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे मामले में पकड़ी गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र रामसूरत ने कखनिया भोगइचा निवासी चंदन, मुन्नर और रोगशन, किशन पता अज्ञात के खिलाफ मेले के दौरान दूकान का काउंटर तोड़ने और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। ब्यूरो