{"_id":"59a6f8e34f1c1b06278b4858","slug":"31504114915-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजायआफ्ता दस बंदी जल्द होंगे रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजायआफ्ता दस बंदी जल्द होंगे रिहा
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सजायआफ्ता दस बंदियों को जल्द रिहा किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में बुधवार की देर शाम जिला जेल में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने तैयार बंदियों के पूरे ब्यौरे का गहनता से निरीक्षण किया। साथ ही इनके विषय में जेल प्रशासन से रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। जेल प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि सजायआफ्ता बंदियों के रिहाई के लिए प्रत्येक चार माह बाद बैठक आयोजित की जाती है। डीएम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में ही निर्णय लिया जाता है कि किस बंदी को छोड़ा जाय, किसे नहीं। इसीक्रम में बुधवार की देर शाम जिला जेल में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दस बंदियों के दया याचिका पर विचार करते हुए इन्हें रिहा करने का निर्णय लिया गया। इसमें तीन आरोपी डकैती के जुर्म में निरुद्ध हैं, एक आरोपी रेप में शेष छह आरोपी हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिन बंदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया है। वह सभी आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं। कुछ दिन पूर्व सेंट्रल जेल वाराणसी से यहां भेजे गए हैं। बैठक में इनके दया याचिका पर विचार करते हुए डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। जेल प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर डीएम उसे राज्यपाल को भेजेंगे। उनसे हरी झंडी मिलने के बाद इन्हें रिहा किया जाएगा। जेल में आयोजित बैठक में एसपी अजय कुमार साहनी के अलावा जेल के अधिकारीगण मौजूद रहे।