{"_id":"597a36864f1c1b8f718b4985","slug":"31501181574-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर रहे कर्मचारी, दिया धरना
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। तीसरा पीआरसी लागू करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को ज्वाइंट फोरम आफ एक्जीक्यूटिव एवं नान एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के आह्वान पर इंपलाइज यूनियन एंड एसोसिएशन आफ बीएसएनएल के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कार्यालय परिसर में धरना देकर और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन की जिला सचिव प्रतिमा सिंह ने कहा कि समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को वेतनमान संशोधन एक जनवरी 2017 से लागू किया जाए, पेंशनर का पेंशन संशोधन एक जनवरी 2017 से लागू किया जाए, डायरेक्ट भर्ती कर्मचारियों एवं अधिकारियों को 30 प्रतिशत सुपर एनीवेशन बेनिफिट दिया जाए ट्रेड यूनियन एक्टिविटी पर लगाया गया प्रतिबंध अविलंब वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो वृहद पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर बीएसएनएल का निजीकरण करने का आरोप लगाया। कहा कि हम सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होंने देंगे। हमारा आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। धरने को अवनीश सिंह, पंचानन राय, भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र सिंह राय, लेबर कांटैक्टर बबलू सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने में कांता प्रसाद, राजेश सोनकर, राजाराम, मंजू राय, सुदामी देवी, राजपति देवी, हरिश्चंद्र गिरी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।