{"_id":"581399d84f1c1b6779bc1bbc","slug":"300-workers-distributed-in-cycling","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 श्रमिकों में बांटी साइकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 श्रमिकों में बांटी साइकल
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पार्क में श्रमिकों में साइकल वितरित करते वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और राज्य मंत्री नफीस अहमद, हवलदार यादव।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) में पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत डा. अंबेडकर पार्क में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने पंजीकृत 300 श्रमिकों में साइकिल का वितरण किया गया। वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं। इसमें पंजीकृत श्रमिकों के लिए शिशु लाभ योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, पुत्री विवाह योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, दुर्घटना सहायता योजना, मृत्यु एवं अंत्योष्टि सहायता योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन प्रमाण योजना आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि सभी श्रमिक योजना का लाभ उठाकर अपना जीवन स्तर सुधारने का कार्य करें।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, डा. हरिराम यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, शिशुपाल सिंह, राम प्रवेश यादव, राजेश गिरी, उपायुक्त राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डा. जे सिंह, जय शंकर प्रसाद, महंत प्रजापति, सुरेश चंद्र, श्रीकांत, संदीप आदि उपस्थित थे।