फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   30 potential candidates bought 54 nomination papers

Azamgarh News: पहले दिन 30 संभावित प्रत्याशियों ने खरीदे 54 नामांकन पत्र

Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
30 potential candidates bought 54 nomination papers
आजमगढ़। जिले में आजमगढ़ व लालगंज लोकसभा सीट पर सोमवार से कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दोनों लोकसभा सीट के लिए कुल 30 प्रत्याशियों ने 54 नामांकन पत्र खरीदे। वहीं एक प्रत्याशी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कलेक्ट्रेट के कमरा नं.-32 और कमरा नं.-14 में चली। जिसमें रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कार्य किए गए। नामांकन को लेकर चर्च चौराहा के पास ही वाहनों को रोक दिया गया। जजी की मैदान को मुख्य पार्किंग बनाया गया था।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था काे बनाए रखने के लिए चर्च चौराहा, पुलिस लाइन गेट, अग्रसेन चौराहा व रैदोपुर चौराहा के पास ही प्रत्याशियों के साथ आए लोगों को रोका गया। केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष तक पहुंच सके। पहले दिन आजमगढ़ लोकसभा सीट से 23 संभावित प्रत्याशियों ने कुल 35 नामांकन पत्र खरीदे। वहीं इसी सीट पर जन राज्य पार्टी से पारस यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। इसी प्रकार लोकसभा सीट लालगंज के लिए कुल सात संभावित प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र खरीदे। हालांकि यहां पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन को पारदर्शी व सुचितापूर्ण कराने को लेकर कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए थे। नामांकन स्थल परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज सीट पर इन्होंने खरीदें नामांकन पत्र
आजमगढ़। नामांकन के लिए सोमवार को शुरू हुए नामांकन के पहले दिन लालगंज लोकसभा सीट के लिए सात प्रत्याशियों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिसमें भाकपा के गंगादीन ने एक सेट पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी के राजेश कुमार ने एक सेट, भाजपा की नीलम सोनकर ने चार सेट, सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने चार सेट, बसपा की इंदु चौधरी ने चार सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी से रामप्यारे ने चार सेट और जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी से बलिंदर ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा।
आजमगढ़ सीट पर इन्होंने खरीदे पर्चे
आजमगढ़। नामांकन के पहले दिन आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 23 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें वोटर्स पार्टी इंटरनेशल से सोहित यादव ने दो सेट, जनराज्य पार्टी से पारस यादव ने एक सेट, सपा के लिए राजबहादुर यादव ने चार सेट, आम जनता पार्टी सोशलिस्ट से अनिल कुमार चौहान ने तीन सेट, मौलिक अधिकार पार्टी से रविंद्र नाथ शर्मा ने एक सेट, निर्दल रामबचन ने एक सेट, निर्दल राकेश गोंड ने एक सेट, निर्दल रामबचन ने एक सेट, निर्दल राजीव ने दो सेट, असंख्य समाज पार्टी के अनिरुद्ध ने एक सेट, भाजपा के लिए अरूणेंद्र सिंह ने तीन सेट, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी के बद्री सिंह ने दो सेट, निर्दल पंकज कुमार यादव ने दो सेट, निर्दल राजू यादव ने एक सेट, निर्दल उमाशंकर सिंह ने एक सेट, निर्दल रेनू ने एक सेट, निर्दल प्रकाश नरायन ने दो सेट, बसपा से सभाजीत सिंह एक सेट, निर्दल मशहूद अहमद ने एक सेट, राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट से सुग्रीव चौहान ने एक सेट, निर्दल विजय कुमार ने एक सेट, निर्दल शशिधर सिंह ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा।

रूट डायवर्जन से आमजन को हुई परेशानी
आजमगढ़। एएसपी यातायात द्वारा नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में आने वाले जनसामान्य व प्रत्याशियों के वाहनों आदि के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया है। इसके तहत गिरजाघर से शहर की तरफ आने वाले जनसामान्य ठंडी सड़क, शारदा तिराहा, रैदोपुर, गांधी तिराहा से काली चौरा होते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुई। हालांकि इस बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा। शहर जाम से जूझता रहा। ऊपर से चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब सताया। जिससे लोगों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed