फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3 women travelling in an auto tried to snatch chain, people caught them

Azamgarh News: ऑटो में सवार 3 महिलाओं ने की चेन स्नेचिंग की कोशिश, लोगों ने पकड़ा

Sat, 24 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
3 women travelling in an auto tried to snatch chain, people caught them
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में शुक्रवार दोपहर में ऑटो से उतर रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से तीन महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया। सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शुक्रवार को निजामाबाद स्थित मां शीतला धाम से दर्शन कर ऑटो से घर लौट रही थी। ऑटो में तीन अन्य महिलाएं भी सवार थीं। फरिहा बाजार पहुंचने पर पीड़िता के उतरते ही एक महिला ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद बाजारवासियों ने तेजी दिखाते हुए तीनों महिलाओं को दौड़ाकर पकड़ लिया। भागने के दौरान एक आरोपी महिला ने चेन सड़क पर फेंक दी, जो बाद में पीड़िता को वापस मिल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर निजामाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। निजामाबाद थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़िता की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed