{"_id":"687a96a436fa0949330adcb4","slug":"3-crore-tax-due-on-50-government-buildings-and-15-crore-tax-due-on-city-residents-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-134518-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 50 सरकारी भवनों पर तीन करोड़ और शहरवासियों पर 15 करोड़ टैक्स बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 50 सरकारी भवनों पर तीन करोड़ और शहरवासियों पर 15 करोड़ टैक्स बकाया
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों पर जलकर और गृहकर का 15 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें 50 सरकारी भवन भी शामिल है जिन पर करीब तीन करोड़ रुपये बकाया है। नपा प्रशासन का कर वसूली के लिए बड़ेे कॉमर्शियल भवनों पर फोकस ज्यादा है।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में 25 वार्ड हैं। इनमें 16,348 हाउस होल्डर हैं। शासन के निर्देश पर स्वकर नियमावली 2024 के अंतर्गत नगर पालिका में जलकर, गृहकर का पुन: कर निर्धारण किया जा रहा है। इसके कारण जलकर और गृहकर बढ़कर 10 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ तक पहुंच गया है। नपा प्रशासन की माने तो इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। पुन: कर निर्धारण के लिए अब तक एक हजार लोगों को बिल भेजा जा चुका है। नगर पालिका का बड़े कॉमर्शियल भवनों पर ज्यादा फोकस है क्योंकि इन पर पांच करोड़ रुपये का टैक्स बकाया चल रहा है। इसके अलावा 50 सरकारी भवनों पर करीब तीन करोड़ रुपये जलकर और गृहकर का टैक्स का बकाया चल रहा है। इसके दो करोड़ रुपये सिर्फ बिजली का टैक्स है। टैक्स जमा न करने वालों को नगर पालिका बिल भेज रहा है।
पिछले वित्तीय वर्ष में हुई रिकॉर्ड वसूली
नगर पालिका ने पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड कर वसूल किया था। कर निर्धारण अधिकारी धर्मवीर सोनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन करोड़ 17 लाख कर वसूली का लक्ष्य मिला था जबकि 4.70 करोड़ रुपये कर वसूला गया था। इस बार भी वहीं लक्ष्य है। तीन माह में करीब 52 लाख कर वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
सभी बकायेदार समय से अपना कर जमा कर शहर के विकास में भागीदार बने। समय से कर जमा होने से हर माह बकाये पर लग रहे 12 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज राहत मिलेगी। स्वकर नियमावली 2024 लागू हो चुकी है। सभी भवन स्वामी प्रपत्र (क) और (ग) में अपने भवन का विवरण भरकर जल्द से जल्द नगर पालिका में जमा करें।- धर्मवीर सोनी, कर निर्धारण अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़।