फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.64 lakh missing from the account returned by the cyber police station

साइबर थाना पुलिस ने वापस कराए खाते से गायब 3.64 लाख

Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
3.64 lakh missing from the account returned by the cyber police station
रानी की सराय। शहर कोतवाली के करतालपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर अपराधियों ने सिम नंबर पोर्ट करा कर 3.64 लाख रुपये पार कर दिया था। इस बाबत पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना रानी की सराय में तहरीर दिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने उक्त पैसे को गेटवे के नोडल से संपर्क कर फ्रीज करा दिया था और शनिवार को उक्त धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।
विज्ञापन

वादी मुकदमा संजीव कुमार विश्वकर्मा निवासी करतालपुर थाना शहर कोतवाली ने साइबर क्राइम थाना पर दी तहरीर में बताया कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बैंक खाते से जुड़े उसके मोबाइल नंबर को साइबर अपराधियों ने पोर्ट करा लिया। इसके बाद खाते से 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। तहरीर मिलते ही साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजेश यादव हरकत में आ गए और मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर बैंक खाते से निकाले गए पैसों को फ्रीज करवा दिया। शनिवार को पीड़ित के खाते में पूरा पैसा वापस करा दिया गया। साइबर क्राइम थाना के त्वरित कवायद से पैसा वापस मिलने पर संजीव विश्वकर्मा ने राहत की सांस ली है और साइबर थाना पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed