फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.42 lakh scam in the name of development in Gurehatha village

गुरेहथा गांव में विकास के नाम पर 3.42 लाख का घोटाला

Tue, 29 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
3.42 lakh scam in the name of development in Gurehatha village
आजमगढ़। मेंहनगर ब्लॉक के गुरेहथा गांव में विकास कार्यों के नाम पर लाखों का घोटाला सामने आया है। ग्राम निधि से प्रधान द्वारा निजी खाते में धनराशि भेजी गई है। जांच में तत्कालीन प्रधान, प्रधानपति व बैंक मित्र दोषी मिले हैं।
विज्ञापन

मेंहनगर ब्लाक के गुरेहथा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह ने 21 जून वर्ष 2017 में शिकायत की थी कि तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत गुरेहथा में आशीष के खेत के पास विनोद एवं पप्पू के खेत के बगल में पोखरी खुदायी के कार्य में अनियमित रूप से शासकीय धनराशि दुरुपयोग किया गया है। उक्त शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण की जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय जांच समिति गठित की गई। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि ग्राम पंचायत गुरेजांच में विकास के नाम पर घालमेल किया गया है। बैंक खाता के विवरण एवं आख्या से स्पष्ट है कि तत्कालीन प्रधान संजू सिंह के पति परमेंद्र सिंह के व्यक्तिगत खाते में 1,65,000 तथा तत्कालीन प्रधान संजू सिंह के खाते में 95,000 एवं 82,932 रुपये निजी खातों में भेजा गया है। उक्त कुल धनराशि 342932 रुपये के प्रति बैंक मित्र एवं प्रधान पति परमेंद्र सिंह व तत्कालीन प्रधान संजू सिंह दोषी है। डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि उक्त तीनों लोगों से वसूली की जाए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल ने बताया कि विकास के नाम पर लाखों रुपये निजी खातें में भेजे गए। जांच में तत्कालीन प्रधान, प्रधान का पति व बैंक मित्र दोषी मिले हैं। उनसे वसूली की जाएगी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed