फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   29 roads constructed from hot mix plant dedicated to the public

जिले हाट मिक्स प्लांट से निर्मित 29 सड़कें जनता को समर्पित

Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
29 roads constructed from hot mix plant dedicated to the public
आजमगढ़। एक तरफ जनपद की कई सड़कें ऐसी है जिन पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। वहीं दूसरी ओर से जिला पंचायत द्वारा हाट मिक्स प्लांट से 733.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित 29 सड़कों का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1068.29 लाख रुपये की लागत से एफडीआर तकनीक से निर्मित होने वाली चार सड़कों का शिलान्यास किया। यह सारी सड़कें जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हैं। इन सड़कों के निर्माण की मांग काफी दिनों से चल रही थी।
विज्ञापन

000000000000000
हाट मिक्स प्लांट से निर्मित लोकार्पित सड़कें
आजमगढ़। जनपद में सीएम द्वारा बुधवार को 733.58 लाख रुपये की लागत से निर्मित 29 सड़कों का लोकार्पण किया गया है। जिसमें फरिहा से असीलपुर मार्ग, विसहम में पिच रोड से मस्जिद तक, सरायमीर संजरपुर मार्ग से फिरूद्दीनपुर संपर्क मार्ग, मुइया मकदूमपुर संपर्क मार्ग, कप्तानगंज अहरौला मार्ग से पड़री प्राथमिक पाठशाला से बिसईपुर पिच रोड तक, मड़ना से बाकरकोल तक लागत, अहरौला माहुल रोड से बरामदपुर मोलनापुर में साहिद प्रधान के घर तक लागत, टीकापुर इसरपुर नहर पिच मार्ग से नान्हूपुर पिच मार्ग होते हुए लारपुर तक, जैगहा जयराजपुर संपर्क मार्ग से जयराजपुर तक, आजमगढ़ फैजाबाद मार्ग से बरईपुर तक, देवई संपर्क मार्ग से हाजियापुर तक, कंधरापुर जोलहापुर संपर्क मार्ग से बरईपुर मौर्या बस्ती तक, मंदुरी हवाई पट्टी से सौरा गांव तक, नरोत्तमपुर से संसारा गांव तक, छावनी से धनहवां तक, कौड़िया से मुखलिसपुर तक, ग्राम पंचायत टहर किशुनदेवपुर में मुख्य सड़क से संतकुमार के घर तक, गऊगंज नहर पुलिस से संसारा गांव तक, मार्टीनगंज सिकरौर मुख्य मार्ग से नोनारी में अफगान के घर तक, रासेपुर तितिरा पिचमार्ग से स्व. महाबल इंटर कालेज हसनपुर भरथीपुर तक, देवपार पायलट वर्कशाप से बिजौरा बाइपास तक, पीडब्ल्यूडी मार्ग से लीलापुर गांव तक, हर्रा की चुंगी रहमतनगर में शेखपुरा चौहान बस्ती संपर्क मार्ग, कौरा गहनी पिच माग्र पर गेट से धंगवल गांव तक, कनैला चौराहे से तपसी बाबा कुटी मकरहा संपर्क मार्ग, बैसपुर पक्की सड़क से निषाद प्रधान के पुरवा तक, मुबारकपुर यूनिवर्सिटी से देवली आइमा संपर्क मार्ग, आजमगढ़-मऊ मार्ग से मोहब्बतपुर होते ही शाहगढ़ मुबारकपुर मार्ग तक लेपन व मरम्मत कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

एफडीआर तकनीक से बनने वाली इन सड़कों का हुआ शिलान्यास
आजमगढ़। जनपद में चार सड़कों का 1068.29 लाख रुपये की लागत से एफडीआर तकनीकि ( फुल डैप्थ रिक्लेमेशन ) निर्माण होना है। जिसका शिलान्यास सीएम ने किया। इसमें दीदारगंज थाने से आमगांव होते हुए अरनौला तक संपर्क मार्ग, कल्हौरा पिच रोड से छतौना व दमदियवना होते हुए बाकरकोल पिच रोड तक, कंधरापुर से जोलहापुर तक और बुढ़ऊ बाबा केराकत मार्ग पर चेवार पश्चिम आबादी और पिच मार्ग तक के मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में हाट मिक्स प्लांट से 733.58 लाख रुपये की लागत से 34.185 किमी लंबी 29 सड़कों का निर्माण किया गया था। जिसका लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। साथ ही एफडीआर तकनीक से 15.37 किमी लंबी चार सड़कों का निर्माण 1068.289 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। जिसका शिलान्यास सीएम ने किया।
एके सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed