फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2850 patients got treatment at 70 health centers

Azamgarh News: 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2850 मरीजों ने कराया उपचार

Sun, 06 Apr 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
2850 patients got treatment at 70 health centers
बलरामपुर। जनपद के 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 2850 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें से अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। मेले में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि बदलते मौसम के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल इन्फेक्शन जैसे रोगों में वृद्धि देखी जा रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में इन बीमारियों का प्रभाव अधिक देखा गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिसके चलते कई मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुल 70 केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। मेले का सफल बनाने के लिए 90 डॉक्टर व 310 पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1210 पुरुष, 1160 महिला व 480 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। सभी मरीजों को जांच के बाद सलाह व जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गई। इस बार के मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार के सर्वाधिक मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed