फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25,000 rupees were deducted from the account as soon as the APK file was installed.

Azamgarh News: एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही खाते से कट गए 25 हजार रुपये

Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
25,000 rupees were deducted from the account as soon as the APK file was installed.
आजमगढ़। पुलिस की साइबर टीम की तत्परता से साइबर ठगी और गलत ट्रांसफर के दो मामलों में कुल 29,000 रुपये पीड़ितों को वापस कराए गए।
विज्ञापन

एसपी यातायात एवं साइबर क्राइम के नोडल विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर जयद्रथयति निवासी सर्फराज अंसारी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 31 अगस्त 2025 को 25,000 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि मोबाइल में एक एपीके फाइल इंस्टॉल होने के कारण खाते से धनराशि डेबिट हो गई थी। पुलिस टीम ने मोबाइल स्कैन कर फाइल अनइंस्टॉल कराई और संबंधित खाते को फ्रीज कराते हुए विधिक कार्रवाई के बाद पूरी धनराशि वापस कराई। वहीं फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर जोखू निवासी शशिकला यादव द्वारा फोन-पे से लेनदेन के दौरान गलती से 4,000 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस संबंध में साइबर हेल्पलाइन और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर हेल्पडेस्क फूलपुर ने संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराते हुए पीड़िता के खाते में धनराशि वापस कराई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed