{"_id":"6a07777269aa5f3cd80babec","slug":"250-pink-prerna-canteen-carts-given-to-women-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150243-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महिलाओं को दिए गए 250 पिंक प्रेरणा कैंटीन ठेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महिलाओं को दिए गए 250 पिंक प्रेरणा कैंटीन ठेले
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में लगे पांच आधुनिक फास्ट फूड के ठेले। श्रोत-सूचना कार्यालय
आजमगढ़। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जनपद प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 250 “पिंक प्रेरणा कैंटीन/फास्ट फूड” आधुनिक ठेले उपलब्ध कराए गए हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतीकात्मक रूप से पांच आधुनिक फास्ट फूड ठेलों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान लाभार्थी महिलाओं को ठेले सौंपे गए और उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
डीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त फास्ट फूड ठेलों के जरिए अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।