फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 villages surrounded by flood water

Azamgarh News: 25 गांव बाढ़ के पानी से घिरे

Sun, 11 Aug 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 villages surrounded by flood water
लाटघाट। घाघरा नदी के खतरा बिंदु पार करने से कई गांवों के लोग दशहत में हैं। 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। 25 गांवों के संपर्क मार्ग पर पानी भर गया है। इससे चलते लोग परेशान हैं। नावों की कमी से लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। इतने बड़े बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सिर्फ चार नावों को लगाया गया है। प्रतिदिन 314616 क्यूसेक पानी विभिन्न बैराजों से छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों के साथ जिले में बारिश के चलते घाघरा का जलस्तर बढ़ाता जा रहा है। बदरहुआ नाले पर नदी खतरे के निशान से 80 सेमी और डिघिया नाले पर 87 सेमी ऊपर बह रही है। इससे 25 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई गांवों में पानी घुस रहा है। बाढ़ से अब तक चक्की, देवारा खास राजा, शाहडीह,बांका, बुढ़नपट्टी, भदौरा, मानिकपुर, सोनौरा, शाहडीह, मानिकपुर आदि गांवों के लोग प्रभावित हैं। पानी के तेज बहाव से हाजीपुर देवार मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। हाजीपुर गांव की पुलिया डूबने से आवागमन बाधित हो गया है। परिषदीय विद्यालय भदौरा, देवारा खास राजा, जूनियर हाईस्कूल बगहवा में पानी भर गया है। चारों तरफ पानी होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या बढ़ती जा रही है। घरों से निकलना दूभर हो गया है। प्रशासन की उदासीनता के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर आ जा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से चक्की, मानिकपुर, शाहडीह और बांका में सिर्फ चार ही नावें लगाई गई हैं। जबकि बाढ़ से 25 से अधिक गांव प्रभावित हो चुके हैं। लोग बच्चों की दवा, इलाज के लिए पानी से होकर जा रहे हैं। रात के समय उजाले की व्यवस्था न होने से विषैले जीवों और जंगली जानवरों का डर बना है। गिरजा बैराज से 164038, शारदा बैराज से 142466 और सरयू बैराज से 8112 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर जलस्तर 72.30 मीटर से रविवार को 18 सेमी बढ़कर 72.48 मीटर हो गया। डिघिया नाले पर 71.37 मीटर से 10 सेमी बढ़कर जलस्तर 71.47 मीटर हो गया है। बदरहुआ का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है। इसी प्रकार डिघिया नाले पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed