{"_id":"6823975fbb8eafc092011704","slug":"25-of-opd-patients-suffer-from-ifl-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-131403-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ओपीडी के मरीजों में 25 फीसदी आईफ्लू से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ओपीडी के मरीजों में 25 फीसदी आईफ्लू से पीड़ित
विज्ञापन
आजमगढ़। बढ़ती तपिश और गर्म पछुआ हवाएं आंखों का संक्रमण बढ़ा सकती हैं। ऐसे में हर किसी को आंखों के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं तो आई फ्लू की चपेट में आ सकते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में 25 फीसदी इस बीमारी से पीड़ित मिल रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह की बीमारी के मरीज पहुंच रहे हैं। कंजक्टिवाइटिस (आई-फ्लू) की शिकायत के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले लगभग 150 मरीजों में औसतन 40 से 45 मरीज इस बीमारी से पीड़ित मिल रहे हैं। इसे ठीक होने में लगभग सात दिन का समय लग जा रहा है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश सेठ ने बताया कि यह संक्रमण से होने वाली बीमारी है। इसे आई-फ्लू कहते हैं, गुलाबी आंख या आंख आना भी बोलते हैं। संक्रमण होने पर आंखें लाल हो जाती हैं। आखों में खुजली होने के साथ पानी आने लगता है। उन्होंने बताया कंजक्टिवाइटिस का प्रकोप बढ़ा है। मरीजों को दवा के साथ एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। यह घातक बीमारी नहीं, लेकिन परेशानी बढ़ा देती है। संक्रामक बीमारी होने की वजह से यह तेजी से एक दूसरे में फैलता है। यदि परिवार में किसी को इस तरह की समस्या हो तो उसे दूसरों से दूर रखें।
ये सावधानी बरतें
- गंदे हाथ से आंख को बार-बार न छुएं। धूप में आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ठंडे और साफ पानी से आंखों को धोएं। आंखों में खुजली होने पर चिकित्सक को दिखाएं।