फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   246 of the full district panchayat Prchee

246 ने भरे जिला पंचायत के परचेे

Wed, 30 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
246 of the full district panchayat Prchee
प्रथम चरण के जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। प्रथम चरण के नामांकन के अंतिम दिन कुल 246 उम्मीदवारों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र भरा। वहीं दूसरे चरण के नामांकन के लिए नामांकन के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी। जिसमें कुल 177 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


मंगलवार को पल्हनी विकास खंड की चार सीटों के लिए 41, जहानागंज की चार सीटों के लिए 28, सठियांव की पांच सीटों पर 36, तहबरपुर की तीन सीटों पर 50, रानी की सराय की चार सीटों पर 52 और मुहम्मदपुर की चार जिलापंचायत सीटों के लिए 40 ने नामांकन पत्र भरा।  इस प्रकार 24 जिला पंचायत सीटों पर 498 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। जिसमें पल्हनी विकास खंड की चार सीटों पर 92,  जहानागंज विकास खंड की चार सीटों पर 84, सठियांव की पांच सीटों पर 77, तहबरपुर की तीन सीटों पर 80, रानी की सराय की चार सीटों पर 87 और मुहम्मदपुर की चार सीटों पर 79 ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


 नामाकंनक के दूसरे चरण के नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की भी जमकर बिक्री हुई। इस दौरान कुल 177 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें अजमतगढ़ से 39, हरैया से 30, बिलरियागंज से 42, महराजगंज से 28 और कोयलसा से 36 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं इलाके में खासी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed