{"_id":"5de9470a8ebc3e54b121a9ae","slug":"24-policemen-of-dial-112-found-missing-from-duty-azamgarh-news-vns4981926141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब मिले डायल 112 के 24 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब मिले डायल 112 के 24 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
आजमगढ़। डायल 112 के 12 सरकारी बोलेरो पर तैनात 24 पुलिसकर्मी गुरुवार की सुबह अपने निर्धारित प्वाइंट से नदारद रहे। जांच करने पहुंचे सीओ सिटी को बड़ी मुश्किल से इनके गाड़ी का लोकेशन मिल पाया। इस लापरवाही पर सीओ सिटी ने सभी की गैरहाजिरी दर्ज करा दी। इसकी रिपोर्ट भी एसपी को भेज दी। शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड में इन पुलिसकर्मियों की एसपी के समक्ष पेशी होगी। वही इनकी सजा तय करेंगे।
गैरहाजिर पुलिसकर्मियों में पीआरबी संख्या 3855 पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रेमशंकर चौहान और रामजीत यादव, पीआरबी संख्या 3856 पर तैनात कांस्टेबल उमाशंकर यादव और हेडकांस्टेबल पंकज कुमार, पीआरपी 3857 पर तैनात कांस्टेबल विंध्यवासिनी सिंह, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, पीआरबी संख्या 3858 पर तैनात कांस्टेबल कृष्ण मोहन यादव, हेड कांस्टेबल राजू यादव, पीआरबी संख्या 3869 पर तैनात कांस्टेबल संजीव कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल नंदलाल, पीआरबी संख्या 3860 पर तैनात कांस्टेबल दुर्गेश यादव, हेड कांस्टेबल कालिका चौहान, पीआरबी 3865 पर तैनात कांस्टेबल मनीष शर्मा, हेड कांस्टेबल कवलदीप, पीआरबी संख्या 3861 पर तैनात कांस्टेबल जयशंकर चौरसिया, हेड कांस्टेबल महातम यादव, पीआरबी संख्या 3862 पर तैनात कांस्टेबल अवधेश गुप्ता, कांस्टेबल रामकेश राम, पीआरबी संख्या 3864 पर तैनात कांस्टेबल बाबूलाल सोनकर, हेड कांस्टेबल मटरू, पीआरबी संख्या 3867 पर तैनात कांस्टेबल शिवपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, पीआरबी संख्या 3859 पर तैनात कांस्टेबल अरमान और हेडकांस्टेबल दयाराम हैं।
शहर के 14 महत्वपूर्ण प्वाइंट पर पीआरबी लगाई गई है। गुरुवार की सुबह निर्धारित प्वाइंट की चेकिंग के दौरान 12 पीआरबी वाहन पर तैनात 24 पुलिसवाले गैरहाजिर मिले। रजिस्टर में सभी की गैरहाजिरी दर्ज करा दी गई है। पुलिस लाइन में आज सभी लोग एसपी के समक्ष पेश होंगे। तभी इनकी सजा निर्धारित की जाएगी। - इलामारन, सीओ सिटी