फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   24 couples married as a couple in mass marriage

सामूहिक विवाह में अग्नि को साक्षी मान एक दूजे के हुए 24 जोड़े

Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
24 couples married as a couple in mass marriage
मिर्जापुर ब्लाक पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नव दंपत्ति को उपहार देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। आकर्षक ढंग से सजे मंडप में शुक्रवार को मिर्जापुर ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अग्नि को साक्षी मानकर 24 जोड़े एक दूजे को हो गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने नव वधुओं को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। हर किसी की आंखे नम हो गई। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि अब बिटिया गरीबों के लिए बोझ नहीं बनेंगी। सरकार उनके हाथ पीले करने के लिए इस योजना की शुरूआत की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। विवाह समारोह में कुल 24 जोड़े शामिल हुए। इनमें मिर्जापुर ब्लाक के 15, अहरौला के चार, तहबरपुर व जहानागंज के दो-दो और हरैया का एक जोड़ा शामिल था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव रहे। ब्लाक प्रमुख बलवंत यादव ने कहा प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना अपने आप में अहम योजना है। इससे गरीब परिवार के लोगों को काफी मदद मिल रही है। इस योजना का सभी लोगों को लाभ लेना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक कन्या को 10 हजार रुपये की विदाई सामग्री दी गई। प्रत्येक कन्या के खाते में 35 हजार रुपये आरटीजीएस किया गया। सभी लोगों के खानपान की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लाक परिसर में शादियां कराई जाती हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। बीडीओ कल्पना मिश्रा, एडीओ कोऑपरेटिव दुर्गा प्रसाद यादव, आलोक मिश्रा, सुनील राय , मुक्तिनाथ सिंह व एडीओ पंचायत सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed