फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23983 candidates gave BEd entrance exam at 62 centers

62 केंद्रों पर 23983 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
23983 candidates gave BEd entrance exam at 62 centers
डीएवी पीजी कालेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा देने के लिए सूची में अपने नामों की तलाश करते अभ्यर्थी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीएड कालेजों में दाखिले के लिए शुक्रवार को जिले में 62 केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। कोविड-19 प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए गए। थर्मल स्कैनिंग के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में दाखिला नहीं मिला। जो मास्क पहनकर नहीं आए थे उन्हें परीक्षा केंद्रों पर मास्क दिए गए। उसके बाद उन्हें प्रवेश मिला। कुल 26 हजार अभ्यर्थियों में मात्र 23 हजार 983 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। बाकी 2017 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर साबुन व सैनिटाइजर की समुचित व्यवस्था रही। जहां कुल 26 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। एक केंद्र पर सबसे अधिक 500 एवं सबसे कम 300 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिए है। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को फेसशील्ड, फेसमास्क, हैंड सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराया गया। वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, उप जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य लोगों की तैनाती की गई। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की रही। उन्होंने बताया कि लिए कुल 26 हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए जिले में 62 केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली में एक हजार तीन व दूसरी पाली में 1014 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। दोनों पालियों में कुल 23 हजार 983 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed