गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे आजमगढ़ के 23 पीआरवी कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 23 पीआरवी पुलिस कर्मियों का सम्मान होगा। एक साथ 23 पीआरवी कर्मियों का सम्मान के लिए चयन होने पर जनपद पुलिस में खुशी व्याप्त है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इन सभी कर्मियों को बधाई दी है।
एडीजी यूपी 112 आसीम अरूण द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले पीआरवी कर्मियों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत जिले से कुल 23 पीआरवी कर्मियों का चयन हुआ है।
एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने वाले पीआरपी कर्मियों में कमांडर हरेराम पांडेय, राजेश सिंह, प्रेम शंकर चौहान, विंध्यवासिनी सिंह, रमाकांत यादव, परमात्मा सिंह, बाबूलाल यादव, विरेंद्र नाथ पांडेय, सब कमांडर बृजभान सरोज, गनेश चंद्र यादव, विशाल यादव, अनिल कुमार यादव, रामलवट यादव, पायलट अमरनाथ यादव, अरविंद कुमार पांडेय, रामजीत यादव, अशोक कुमार, रामचंद्र यादव, विजय कुमार पाठक, जगदीश गौड, अजय सिंह आदि शामिल हैं।
इन पीआरवी कर्मियों ने सूचना मिलते ही समय से मौके पर पहुंच कर जरूरत मंदों को मदद पहुंचाने का कार्य किया। एसपी ने बताया कि 2 नवंबर 2020 को दिन में सवा ग्यारह बजे जीयनपुर कस्बा में एक व्यक्ति ने पीआरवी कर्मियों को रोक कर बताया कि आई-10 कार सवार तीन व्यक्ति उसके पास से 45 हजार रुपये लूट कर बनकट की तरफ भागे हैं। जिस पर पीआरवी कर्मियों ने तत्काल पीड़ित को वाहन में बैठाया और लूटेरों के पीछे लग गए।
कुछ ही देर में तीन लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया और पीड़ित का पैसा भी बरामद करा दिया। इसी क्रम में एक अन्य मामले में पीआरवी कर्मियों ने 14 जनवरी 2021 को शाम साढ़े छह बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में मारपीट की सूचना पर पीआरवी कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने सम्मान के लिए चिह्नित सभी पीआरवी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात है।