फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 new HT lines will be constructed in the division

Azamgarh News: मंडल में 23 नई एचटी लाइनों का होगा निर्माण

Thu, 27 Nov 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
23 new HT lines will be constructed in the division
आजमगढ़। विद्युत आपूर्ति और बेहतर बनाने के लिए विभाग मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, बलिया और मऊ में कई जगहों पर नई एचटी लाइनों का निर्माण कराएगा। भेजे गए प्रस्ताव की शासन की तरफ से स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द ही नई लाइनों का काम शुरू कराया जाएगा। इस पर 446 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली पहुंचाने का विभाग दावा तो करता है लेकिन कई स्थानों पर लंबी दूरी की लाइनें होने के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति में समस्या होने लगती है। इसे देखते हुए निगम की तरफ से नई लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव मांगा गया था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय की तरफ से मंडल की चारों सर्किल में 11 और 33 केवी की 23 लाइनों के निर्माण के लिए 4.46 करोड़ की कार्ययोजना तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा था। शासन ने इसको मंजूरी दे दिया है। आजमगढ़ की दोनों सर्किल में 60 लाख की लागत से दो 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जाएगा। जबकि बलिया में 45 लाख की लागत से दो लाइनों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में 39 लाख से छह, मऊ में 175 लाख की लागत से आठ और बलिया में 126 लाख की लागत से पांच 11 केवी के लाइनों का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर रहा है ताकि लाइनों के निर्माण का काम शुरू हो सके। नई लाइनों का निर्माण होने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में विभाग को मदद मिलेगी। इस संबंध में मुख्य अभियंता वितरण इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि 11 और 33 केवी लाइनों को खींचने के लिए मंजूरी मिल गई हैै। जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed