फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2,294 patients attended the Jan Arogya Melas; instructions issued to improve progress on vaccination and national programs.

Azamgarh News: प्रभारी सीएमओ ने पवई के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Mon, 14 Sep 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
2,294 patients attended the Jan Arogya Melas; instructions issued to improve progress on vaccination and national programs.
आजमगढ़। प्रभारी सीएमओ व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज ने रविवार को पवई ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी खंडौरा, सलारपुर, बागबहार और अंबारी का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षक पवई को ब्लॉक के सभी पीएचसी और सीएचसी में एचपीवी वैक्सीनेशन समेत नियमित टीकाकरण की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के पात्र लाभार्थियों के लंबित भुगतान का शीघ्र निस्तारण करने और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति बढ़ाने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी। पीएचसी खंडौरा को चार जनपदों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बताते हुए उन्होंने सभी टीकाकरण और राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 81 चिकित्सकों और 267 पैरामेडिकल कर्मियों ने सेवाएं दीं। इसमें कुल 2294 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 989 पुरुष, 987 महिलाएं और 318 बच्चे शामिल रहे। 45 गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि 211 लोगों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की गई। मेलों में 344 मधुमेह, 334 गैस्ट्रो, 243 त्वचा रोग, 191 श्वसन रोग, 114 उच्च रक्तचाप, 104 कुपोषित बच्चे, 90 एएनसी, 42 यकृत रोग, 37 एनीमिया और तीन टीबी मरीज चिन्हित किए गए। 16 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed