फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   22 Department will implement Rain Water Harvesting System

22 विभाग लगाएंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

Thu, 18 Jul 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
22 Department will implement Rain Water Harvesting System
आजमगढ़। भूगर्भ जल के गिरते स्तर को ऊंपर उठाने के लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से प्रयास शुरु कर दिए गए हैं। इसके लिए एडीए की ओर से 22 विभागों को पत्र जारी कर उनसे वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर सूचित करने का निर्देश दिया गया है। जिन लोगों ने इसे लगा रखा है उसके संबंध में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जनपद के दो ब्लाक 2013 से ही रेड जोन में हैं। लेकिन अब इन दो ब्लाकों पल्हनी और सठियांव में भूगर्भ जल के गिरते स्तर को ऊपर उठाने की कोई कवायद जनपद में शुरू नहीं की गई है। जिम्मेदारों की मानें तो शासन से इसके लिए अब तक कोई धन नहीं मिला है। एक बार धन मिला था लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। इसके बाद से फिर धन प्राप्त नहीं हुआ। लेकिन गिरते भूजल को लेकर शासन भी अब गंभीर हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। जिसको लेकर अब जिम्मेदार विभाग भी सक्रिय हो गए हैं। एडीए की ओर से जनपद के 22 विभागों को नोटिस जारी कर सबको रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन लोगों ने इस सिस्टम को पहले से लगा रखा है उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है ताकि शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जा सके। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को उन बिल्डिंगों में लगाया जाना है जिसका एरिया 300 वर्ग मीटर हो। वैसे अगर जनपद में देेखें तो नई बनी बिल्डिंगों में भी इस सिस्टम को नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

इन विभागों केे जारी हुई नोटिस
आजमगढ़। एडीए की ओर से जिन विभागों केे नोटिस जारी की गई है उसमें कलेक्ट्रेट और विकास भवन भी शामिल है। इसमें उपनिदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, क्षेत्रीय यातायात अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, उप्र वाणिज्य अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे, अधीक्षण अभियंता चतुर्दशम मंडल सिंचाई कार्य मंडल, अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम, उपनिदेशक पशुपालन विभाग, मुख्य विकास अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी कमिश्नरी, संयुक्त विकास आयुक्त, ईओ नगरपालिका आजमगढ़, एडीएम प्रशासन, अधिशाषी अभियंता बाढ़खंड, कृषि अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम, क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई, उपश्रमायुक्त और क्षेत्रीय प्रबंधक यूबीआई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर गंभीर हुआ है। इसके लिए जनपद से सूचना मांगी गई है कि किन विभागों ने इसे लगाया है। 300 वर्ग मीटर में बने भवनों में इसे लगाना है। इसके लिए सभी विभागों को इसे लगाने के लिए पत्र भेजा गया है। इन 22 विभागों के अलावा अन्य विभागों केे चिन्हित कर इसे लगाने के लिए पत्र भेजा जाएगा। - डीबी राम, एई एडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed