फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ में 1977 तो लालगंज 2014 में हुआ सर्वाधिक मतदान

आजमगढ़ में 1977 तो लालगंज 2014 में हुआ सर्वाधिक मतदान

Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में 1977 तो लालगंज 2014 में हुआ सर्वाधिक मतदान
आजमगढ़। जिले के दोनों लोकसभा सीट आजमगढ़ और लालगंज सुरक्षित पर अब तक हुए चुनाव में सर्वाधिक पोलिंग का प्रतिशत क्रमश: 57.22 और 54.14 रहा। आजमगढ़ सीट पर 1977 में तो लालगंज पर 2014 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटिंग हुई। वहीं, दोनों सीटों पर सबसे कम मतदान की बात की जाए तो आजमगढ़ सीट पर पहले लोकसभा चुनाव में अब तक की सबसे कम 36.51 तो लालगंज सीट पर 1971 के चुनाव में सबसे कम 39.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार 60 फीसदी से ज्यादा मतदान को लक्ष्य बना जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से तीन-तीन सांसद चुने जाते थे। उस समय लालगंज और घोसी लोकसभा सीट अस्तित्व में नहीं आई थी। पहले लोकसभा चुनाव में अब तक का सबसे कम 36.51 प्रतिशत मतदान हुआ था। 1957 में भी लालगंज सीट अस्तित्व में नहीं आयी थी। आजमगढ़-लालगंज की संयुक्त सीट पर 41.39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 1962 के तीसरे लोकसभा चुनाव जिले में दो लोकसभा सीट गठित हो गई। एक तो आजमगढ़ रही तो दूसरी लालगंज सुरक्षित। आजमगढ़ सीट पर 50.27 तो लालगंज सीट पर 48.26 प्रतिशत वोट पड़ा। 1967 के चुनाव में आजमगढ़ सीट पर 50.59 तो लालगंज पर 49.83 प्रतिशत वोट पड़ा। 1971 में दोनों सीटों पर वोटिंग प्रतिशत घटा। आजमगढ़ में 45.56 प्रतिशत तो लालगंज अब तक की सबसे कम 39.83 प्रतिशत मतदान हुआ। 1977 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ पर अब तकी सर्वाधिक 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, लालगंज पर 52.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। 1980 में आजमगढ़ सीट पर 54.61 तो लालगंज पर 50.54 प्रतिशत वोट पड़े। 1984 में दोनों सीटों पर मतदान प्रतिशत क्रमश: 55.92 और 51.33 रहा। 1989 में मतदान प्रतिशत घटा और आजमगढ़ में 48.24 तो लालगंज में 49.31 प्रतिशत पोलिंग हुई। 1991 के रामलहर में भी जिले की दोनों सीटों पर मतदान 50 प्रतिशत के अंदर ही रहा। 1996 के चुनाव में भी 1991 जैसी ही स्थिति दोनों सीटों पर देखने को मिली। 1998 में मत प्रतिशत बढ़ और आजमगढ़ सीट पर 55.25 और लालगंज में 54.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 1999 में भी मतदान प्रतिशत की स्थिति कुछ ऐसी ही रही। 2004 में दोनों सीटों पर लगभग बराबर की पोलिंग रही। आजमगढ़ में 49.93 तो लालगंज 49.01 प्रतिशत मतदान हुआ। 2009 में फिर वोटिंग प्रतिशत घटा आजमगढ़ सीट पर 44.64 तो लालगंज 43.62 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। 2014 के लोकसभा चुनाव को मोदी लहर नाम दिया गया था। इस चुनाव में आजमगढ़ सीट पर 56.40 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं लालगंज सीट पर अब तक की सर्वाधिक 54.14 प्रतिशत वोट पोल हुआ। जिले की दोनों लोकसभा सीट पर अब तक 60 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा नहीं पहुंच सका है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया इस बार 60 फीसदी से ऊपर मतदान के लिए लक्ष्य बनाया गया है। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज में 12 मई को मतदान है। प्रचंड गर्मी में मतदान की क्या स्थिति होगी, यह तो मतदान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed