फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हिंदू जागरण मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

हिंदू जागरण मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Sat, 23 Feb 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
आजमगढ़। हिंदू जागरण मंच की ओर से शुक्रवार को पुलवामा के अमर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर के रिक्शा स्टैंड पर शुक्रवार को किया गया। इसमें शहीदों को नमन करने के बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। सबरीमाला मंदिर प्रकरण में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उचित निर्णय लिए जाने का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिला संघ चालक कामेश्वर और संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया। प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम की विचाराधारा में विश्वास रखते हैं, लेकिन पाकिस्तान हमेशा शत्रुतापूर्ण आचरण करता रहता है। हमारे जवानों की शहादत के बाद भारत ने भी अब निर्णय ले लिया है कि दुष्ट के साथ मित्रता की नीति नहीं बल्कि शत्रुता पूर्ण व्यवहार ही उचित है। सह विभाग प्रचारक लालजी भाई ने कहा कि ये नया भारत है। हमें अब कोई परास्त नहीं कर सकता। उन्होंने कश्मीर में 370 हटाने की मांग की। विभाग उपाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि देश आज संकट की स्थिति में है। हमें एकजुट होकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि मां भारती के सपूतों पर कायराना हमले करने का पाकिस्तान को हमारे वीर जवान मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सीमा पर तैनात है। जिला संघ चालक कामेश्वर ने कहा कि सैनिकों की शहादत से प्रत्येक भारतीय में उबाल है, जिस तरह से सरकार कार्य कर रही है, उसको लेकर हर दिल में खुशी भी है कि अबकी बार पाकिस्तान को उचित जवाब दिया जा रहा है। कुषाणु गिरी, आकाश गौड़, अभय यादव विश्वजीत सिंह, सुंधाशु ओझा, नीरज दुबे, आदित्य द्विवेदी, प्रेमप्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, ब्रजेश यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू, ओमप्रकाश पांडे, सत्यम, श्याम विक्रम यादव, दुर्गविजय यादव, अभय कुमार यादव, विवेक राव, सत्य विजय राय, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed