फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहीं बदला गया छह दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर

नहीं बदला गया छह दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर

Tue, 01 Jan 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
नहीं बदला गया छह दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर छह दिन से जला पड़ा है। जिसके चलते 100 से अधिक घरों में अंधेरा फैला हुआ है। आधा दर्जन से अधिक नलकूप भी बंद पड़े हैं जिसके कारण किसान अपनी फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। नूरुद्दीन पुर गांव में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर 25 दिसंबर को जल गया। जिसके चलते 100 से अधिक घरों में अंधेरा फैला हुआ है आधा दर्जन से अधिक नलकूप बंद पड़े हैं। जिसके चलते किसानों के गेहूं की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से लोगों में रोष व्याप्त है। गांव के शब्बीर अहमद, रियाज अहमद, नूर आलम, इशरार, फारूक, रुस्तम, मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से घरों में अंधेरा फैला हुआ है। अब नया वर्ष अंधेरे में ही बिताना पड़ेगा। जेई को सूचना दी गई थी लेकिन सूचना के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया मुझको इसकी जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हो गई है जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed