{"_id":"5c153bd6bdec2255ca455419","slug":"21544895446-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के बनकटा गांव निवासी अजय कुमार यादव द्वारा अपनी जमीन में जबरदस्ती चकरोड बनाने का अरोप लगाते हुए बुधवार से रिक्शा स्टैंड पर शुरू किया गया क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। उन्होंने लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
अजय कुमार यादव ने कहा कि गाटा संख्या 228 जो उनकी जमीन है उस पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जमीन की पैमाइश इनके द्वारा पत्थर से न कराकर बीच से कराकर चकरोड बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुकदमा भी दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। अजय यादव ने कहा कि जब तक उनकी जमीन की सही पैमाइश कराकर इस विवाद का निपटारा नहीं किया जाता उनका यह क्रमिक धरना चलता रहेगा। उनके धरने को भारत परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने समर्थन देते हुए संचालन भी किया जबकि अध्यक्षता हरिनाथ यादव ने किया। इस मौके पर रामशबद, शिवकुमार, विजय बहादुर, जय किशुन आदि उपस्थित थे।