फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   103 मुसहर और 94 आपदा पीड़ितों के खाते में भेजे गए 7

103 मुसहर और 94 आपदा पीड़ितों के खाते में भेजे गए 7

Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
103 मुसहर और 94 आपदा पीड़ितों के खाते में भेजे गए 7
आजमगढ़। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास के लिए अनुसूचित जाति एवं मुसहर तथा आपदा प्रभावित कुल 197 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में 78.80 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। अभी 49 लाभार्थियों के खाते का सत्यापन बाकी है। इसके बाद इनके खाते में 19.60 लाख की धनराशि भेजी जाएगी। शासन की ओर से 246 लाभार्थियों के लिए 98.40 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। प्रधानमंत्री आवास की तर्ज पर आपदा प्रभावितों और अनुसूचित जाति (मुसहर को वरीयता) के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना की घोषणा की गई थी। इसके तहत जनपद में आपदा प्रभावितों के अंतर्गत 150 और अनुसूचित जाति (मुसहर को वरीयता) के तहत 2461 पात्रों का चयन किया गया था। इसमें शासन की ओर से 110 आपदा पीड़ितों और 136 अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को आवास की प्रथम किस्त देने के लिए पिछले दिनों 98.40 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक अनुसूचित जाति के 136 लाभार्थियों को 54.90 लाख और 94 आपदा प्रभावितों के खाते में 37.60 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। सभी से कार्य शुरू करने को कहा गया है। अभी अनुसूचित जाति के 33 और आपदा प्रभावित 16 लाभार्थियों के खातों के सत्यापन का कार्य बाकी है। सत्यापन होते ही इनके खातों में भी शेष 19.60 लाख की धनराशि जारी कर दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed