फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गोवध के नाम पर बेकसूरों की हत्या का विरोध

गोवध के नाम पर बेकसूरों की हत्या का विरोध

Fri, 03 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोवध के नाम पर बेकसूरों की हत्या का विरोध
आजमगढ़। शिब्ली कालेज के छात्र संघ के नेता कमर कमाल के नेतृत्व में छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल सीओ सिटी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने गौ रक्षकों और अराजकतत्वों द्वारा गोवध के नाम पर बेकसूरों की हत्या पर रोक लगाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कालेज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि फर्जी गौ रक्षकों द्वारा गाय के नाम पर समूह बनाकर बेकसूरों की हत्या की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने ऐसे लोगों को सरकार द्वारा संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाया। पूर्वांचल छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा शाने आलम बेग ने कहा कि सरकार के संरक्षण में अराजकतत्वों द्वारा दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों के अंदर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है। जो देश की मर्यादा के विपरीत है। इस मौके पर मोहम्मद हेलाल, हरिकेश कुमार यादव, संजय निषाद, लालजीत यादव, बेलाल आजमी, शारिक खान आजमी, सेराज अहमद, एहतेशाम सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed