{"_id":"5b634ae44f1c1b9f3e8b4d8c","slug":"21533233892-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान अंयत्र स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान अंयत्र स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम पंचायत कोटवा की प्रधान सुनीता यादव के नेतृत्व में गुरुवार को गांव के पुरुष और महिलाओं ने राजस्व गांव अराजी बागमती चक बंगाली से सटे अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान का कहना है कि इस दुकान के खुल जाने से शराबियों का जमावड़ा हो गया है, जिसके कारण उस रास्ते से होकर जाने वाली गांव की महिलाओं और स्कूल जाने वाली लड़कियों पर शराबी अभद्र टिप्पणी किया करते हैं। शराबियों द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणी और गालीगलौज के कारण ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रधान ने जिलाधिकारी से शराब की दुकान को अन्यत्र स्थापित किए जाने का अनुरोध किया है।