{"_id":"5af33d524f1c1b9d098b90ce","slug":"21525890386-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने लगाया पेराल के नाम पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने लगाया पेराल के नाम पर वसूली का आरोप
Updated Wed, 09 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी से मिला और वेतन भुगतान को लेकर आ रही समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष बसंत कुमार बौद्घ ने ब्लाकों पर पेरोल के नाम पर वसूली किये जाने का भी आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वेतन का भुगतान न होने से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समक्ष काफी दिक्कत उत्पन्न हो गई है। पांच सूत्री मांगपत्र अब तक लंबित पड़ा है। स्वच्छता को लेकर सरकार गंभीर है लेकिन सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। इस दौरान डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया कि पेरोल के नाम पर वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में जिलाजीत राय, समरजीत, रामप्यारे, महेंद्र राम, कृष्णानंद, लल्लन यादव, हरेंद्र यादव, सुरेश गौतम, रूबी सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।