{"_id":"5af090f04f1c1b350b8b8b2e","slug":"21525715184-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी परमिट के सहारे गिट्टी लाद कर जा रहे दो ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी परमिट के सहारे गिट्टी लाद कर जा रहे दो ट्रक सीज
Updated Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक सोनभद्र और मध्यप्रदेश से गिट्टी, मोरंग बालू आदि लेकर आजमगढ़ और अन्य जनपदों को जाते हैं। इन ट्रकों द्वारा ओवरलोडिंग और बिना परमिट के ही इनकी ढुलाई की जा रही है।
इसी क्रम में चार मई को विभाग ने फर्जी परमिट के सहारे गिट्टी लादकर मऊ जनपद जा रहे ट्रक को पकड़ा। ट्रक चालक मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या निवासी श्याम प्रताप यादव था। उसने जो परमिट दिखाई वह फर्जी निकली। इसी तरह जबलपुर से गिट्टी लेकर मऊ जा रहे ट्रक चालक जो कि मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के बेला गदायनपट्टी गांव निवासी रामजनम ने परमिट उपलब्ध कराई गई जांच के दौरान वह भी फर्जी मिली। इस पर उन्होंने दोनों ट्रकों को सिधारी थाने में सीज कराते हुए। वाहन स्वामी, वाहन चालक और प्लांट मालिक के खिलाफ सिधारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इस बारे में खान निरीक्षक विनीत सिंह ने कहा कि ट्रक संचालकों द्वारा बिना परमिट के गिट्टी, बालू आदि की ढ़ुलाई कर राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है। फर्जी परमिट के सहारे भी ढुलाई का कार्य किया जा रहा है। इसका एक गिरोह सक्रिय है जो फर्जी परमिट बना रहा है। जिसके जरिए वह एक परमिट पर दो से ढ़ाई हजार रुपये की चोरी करता है।