{"_id":"5a905be54f1c1b514a8bafa1","slug":"21519410149-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसर और बंजर की जमीन को विद्यालय के नाम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसर और बंजर की जमीन को विद्यालय के नाम कराने का आरोप
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। फर्जी इंद्राज के सहारे उसर और बंजर की जमीन को विद्यालय के नाम कराने का आरोप लगाते हुए बरदह थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद विश्वकर्मा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई। उन्होंने उक्त प्रबंधक के विद्यालय के अभिलेखों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि गंभीरवन में कृष्णा कालेज के नाम से एक संस्था संचालित है। फर्जी इंद्राज के सहारे कालेज के प्रबंधक द्वारा 24 एकड़ ग्राम सभा के उसर और बंजर भूमि पर कब्जा कर विद्यालय का भवन खड़ा किया गया है। इसके साथ ही जमीन के कुछ भू-भाग पर तालाब का निर्माण कराकर मत्स्य पालन भी किया जा रहा है। शासन के निर्देश के बाद भी उक्त ग्राम सभा की जमीन से अभी तक अतिक्रमण को हटाया नहीं गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि उक्त भूमि से फर्जी इंद्राज को निरस्त कर संस्थापक, प्रबंधक और फर्जी इंद्राज करने वाले अधिकारी के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराएं। ब्यूरो