फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करने में फेल रहा शिक्षा विभाग

कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करने में फेल रहा शिक्षा विभाग

Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करने में फेल रहा शिक्षा विभाग
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने अपने स्तर से कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की थी। इसके लिए बकायदा चयनित किए गए कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी कार्ड भी विभाग ने उपलब्ध कराया था। विभाग की यह व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन पूरी तरह से फेल नजर आई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर विभाग द्वारा तैनात किए गए सभी शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते केंद्र व्यवस्थापकों को काफी दुश्वारिया बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 314 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने स्वयं कक्ष निरीक्षकों की तैनाती अपने स्तर पर की थी। विभाग ने कई दिनों तक माथापच्ची के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती परीक्षा केंद्रवार किया। इसके साथ ही तैनात किए गए कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी कार्ड भी विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया। शिक्षा विभाग की यह व्यवस्था बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पूरी तरह से फेल रही। लगभग सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने यह शिकायत किया कि विभाग द्वारा नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। जिससे परीक्षा संपन्न कराने में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार जय किसान इंटर कालेज घघरा के केंद्र व्यवस्थापक विजय चंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर तैनात किए गए एक भी कक्ष निरीक्षक पहले दिन नहीं पहुंचे। जिसके चलते उन्हें विद्यालय के शिक्षकों से परीक्षा ड्यूटी करानी पड़ी। सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन व्यवस्था कक्ष निरीक्षकों की कमी ने गड़बड़ा दी थी। हर केंद्रों पर विभाग से तैनात कक्ष निरीक्षकों के नहीं पहुंचने की सूचना मिली। जहानागंज संवादाता के अनुसार भी क्षेत्र में ऐसा ही कुछ हाल बोर्ड परीक्षा के दोनो पालियों में देखने को मिली। विभाग से तैनात कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने से प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की आनन-फानन में व्यवस्था कर परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने में शिक्षा विभाग पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसी के तहत विभाग की तरफ से ही कक्ष निरीक्षकों की भी परीक्षा केंद्रवार तैनाती की गई है। वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों ने विभाग की इस व्यवस्था को गड़बड़ा दिया गया है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर दी गई है। इसे साथ ही यदि आगे भी वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचते है तो संबंधित विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण करने की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं सभी वित्त विहीन विद्यालयों को निर्देशित कर दिया गया है कि कर्रवाई से बचने के लिए वे अपने शिक्षकों को ड्यूटी पर पहुंचना सुनिश्चित कराए। डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed