फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   212 nomination of JIla panchayat filled on last date

अंतिम दिन भरे गए जिला पंचायत के 212 पर्चे

Sun, 04 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 04 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
212 nomination of JIla panchayat filled on last date
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्य के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट में भारी गहमागहमी रही। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं उनकी बहू मीरा यादव ने बड़ी ही सादगी से नामांकन पत्र भरा। अंतिम दिन कुल 212 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस तरह पांच ब्लाकों की 21 जिला पंचायत सीटों के लिए दो दिनों में कुल 385 नामांकन पत्र भरे गए।
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 173 ने दावेदारी प्रस्तुत की थी वहीं शनिवार को दूसरे और अंतिम दिन कुल 212 नामांकन पत्र भरे। इसमें बिलरियागंज जिला पंचायत की पांच सीटों के लिए 45, अजमतगढ़ की चार सीटों के लिए 35, हरैया की चार सीटों के लिए 50, महराजगंज की चार सीटों के लिए 48 और कोयलसा की चार सीटों के लिए कुल 34 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस तरह दूसरे चरण के लिए पांच ब्लाकों के हुए नामांकन में बिलरियागंज की पांच जिला पंचायत सीटों से 95, अजमतगढ़ की चार सीटों से 72, महराजगंज की चार सीटों से 68, हरैया की चार सीटों से 78 और कोयलसा की चार सीटों से 72 लोगों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

इस प्रकार पांच ब्लाकों की 21 जिला पंचायत सीट के लिए कुल 385 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। अंतिम दिन शनिवार को नामांकन करने वालों में कप्तानगंज जिला पंचायत सीट से सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, ऊसरकुढ़वा से उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मीरा यादव सादगी पूर्वक नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। उनके साथ पूर्व सांसद नंदकिशोर सिंह, विधायक आलमबदी और अतरौलिया के विधायक डाक्टर संग्राम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया जिला पंचायत सीट से सौम्या राय, महराजगंज ब्लाक की अराजी अमानी सीट से बाहुबली शिवदास यादव की पत्नी शीला यादव, टहर किशुनदेवपुर से हौशिला देवी, रूद्रपुर से प्रमोद कुमार सिंह, जोलहापुर से नौशाद मंसूर आलम, अराजी देवारा करखिया से शिवसागर यादव और कुलदीप लहरपार आदि के नाम आदि प्रमुख रहे।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान किसी भी अन्य व्यक्ति को कलेक्ट्रेट परिसर की ओर जाने की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed