फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   20th duct PAC Azamgarh in Malkhamb competition

मलखंभ प्रतियोगिता में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ प्रथम

Sat, 20 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
20th duct PAC Azamgarh in Malkhamb competition
आजमगढ़। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के खेल मैदान में 18 मार्च से चल रहे 9वीं अंतर वाहिनी मलखंभ प्रतियोगिता का समापन शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया। अंको के आधार पर 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ की टीम के बेहतर प्रदर्शन करने पर उसे प्रथम स्थान दिया गया। वहीं 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी की टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दर्शक दीर्घा में बैठे अधिकारी व कर्मचारियों ने मलखंभ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन देखकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धा मे आरक्षी अनिवेश राय, चतुर्थ वाहिनी पीएसी प्रयागराज, प्रथम एवं आरक्षी अभिष कुमार, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर द्वारा द्वितीय स्थान तथा आरक्षी नवीन कुमार यादव, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। समापन के अवसर पर मलखम्भ टीम द्वारा अपने कला, कौशल का उच्चकोटि का प्रदर्शन किया गया जिसका मौके पर मौजूद अधिकारी/कर्मचारीगण एवं दर्शक दीर्घा द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस अवसर पर अवसर पर एन कोलांची, सेनानायक, चंद्र प्रकाश शुक्ल उपसेनानायक, रूपेश कुमार , शिविरपाल, रणधीर कुमार गिरी, सुबेदार मेजर, सहायक शिविरपाल, सीसी लाल बहादुर यादव , सीसी मो. इकबाल सिद्धकी, बदन यादव, कोच उप्र. पुलिस मलखम्भ टीम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कोच उप्र पुलिस जिम्नास्टिक टीम, सरमू यादव, प्रशिक्षक, उप्र. पुलिस मलखम्भ टीम, शैलेन्द्र पाण्डेय सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed