{"_id":"5c8fe811bdec2214183533e3","slug":"201552934929-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े जिलों के विकास की दिशा तय करेगा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े जिलों के विकास की दिशा तय करेगा बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। नगर स्थित मैरेज हाल में सोमवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विकास बोर्ड से पिछड़े जिलों के विकास की दिशा तय होगी। जल्द ही बोर्ड की बैठक आयोजित होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। मंच पर पहुंचे विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्मृति चिह्न तलवार और अंगवस्त्र भेट किया। नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास के लिए दो नए बोर्ड बनाए हैं। इसमें पूर्वांचल विकास बोर्ड औरबुंदेलखंड विकास बोर्ड शामिल है। पूर्वांचल विकास बोर्ड में 30 जिले आते हैं। विकास की जितनी भी योजनाएं आएंगी विकास बोर्ड के माध्यम से ही संचालित होंगी। इस बोर्ड के अंतर्गत सारे विभाग हैं। पूर्वांचल के बेरोजगार युवकों के बारे में कहा कि जो पलायन कर रहे थे उनके लिए भी पूर्वांचल विकास बोर्ड के तहत उनके रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। अभी बोर्ड की कोई बैठक नहीं हुई है। इसका गठन इसीलिए हुआ है कि पूर्वांचल का विकास हो। गठबंधन का कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। अस्पष्ट बहुमत की भाजपा की फिर से देश में सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र, अजय कुमार सिंह, ध्रुव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह, सर्वेश राय, सोनू राय, चंदू सरोज, इंद्राज चौहान, गौरव कुमार रघुवंशी, विजय कुमार सोनकर, सीता चौहान, संचिता चौहान, अतुल कुमार, राजेश सिंह, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, अशोक सिंह, बब्बू सिंह, जेपी सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री ऋषिकान्त राय ने किया।