फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   25 क्विंटल नकली मिठाई बरामद, 14 क्विंटल किया गया नष्ट

25 क्विंटल नकली मिठाई बरामद, 14 क्विंटल किया गया नष्ट

Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
25 क्विंटल नकली मिठाई बरामद, 14 क्विंटल किया गया नष्ट
आजमगढ़। त्यौहारों पर मिठाइयों के सेवन से बचें क्योंकि नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की तैयारी है। कानपुर, पश्चिम बंगाल आदि स्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयों को मंगाकर पूरे जिले में मिठाई की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है। इस संदर्भ में शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की। इस पर हरकत में आए एफडीआई ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर छापेमारी की जिसमें एक नकली मिठाई फैक्ट्री का खुलासा हुआ। यहां भारी मात्रा में तैयार नकली मिठाई बरामद हुई। सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव स्थित एक मकान में काफी दिनों ने नकली मिठाई फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यहां कुछ मिलावटी मिठाईयां बनायी भी जाती थी और कई तरह की मिठाईयों को कानपुर, पश्चिम बंगाल समेत अन्य स्थानों से लाकर ग्रामीण बाजारों में सप्लाई की जाती थी। इस फैक्ट्री का खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यहां छापेमारी की। इस दौरान अवैध मिठाई फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई बरामद हुई। इसमें रसगुल्ला, मिल्क केक, सोमपापड़ी, हलुआ के साथ ही छेने के अन्य मिठाईयों के ब्रांड मौजूद थे। टीम को मौके पर 25 क्विंटल से अधिक मिलावटी मिठाईयां मिलीं। इसमें 15 क्विंटल मिठाईयां ऐसी थीं जो सड़ चुकी थीं। इन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। फैक्ट्री का संचालन तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव निवासी हृदेश राय पुत्र शिवबदन राय द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल एफडीआई की टीम ने पांच तरह की मिठाइयों का नूमना लेने के साथ ही खराब मिठाइयों को नष्ट कराने की कार्रवाई की है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी डीके राय के अलावा आरबी चौहान, आरसी यादव, प्रेमचंद, आरके शुक्ला, अंकित कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि अमर उजाला ने बाजार में मिल रही नकली मिठाईयों के संदर्भ में अपने शुक्रवार के अंक में पेज तीन पर त्योहारों में खपाए जा रहे डुप्लीकेट सामान शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस खबर के बार खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन


त्यौहार को देखते हुए स्टाक हुई थी भारी मात्रा में मिठाई
आजमगढ़। दीपावली पर मिठाइयों की खपत को देखते हुए परानापुर स्थित अवैध मिठाई फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिठाईयों को स्टोर किया गया था। छापेमारी के दौरान मिठाई फैक्ट्री में मौजूद बड़े चूल्हों पर रखी बड़ी कढ़ाइयां इस ओर इशारा कर रही थीं कि यहां भी फैक्ट्री में भी कुछ मिठाईयां बनायी जाती है। यहां एक भी व्यवसायिक सिलेंडर नजर नहीं आए घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग होता मिला। यहां बनने वाली मिठाईयों को जहानागंज, मुबारकपुर, लालगंज, तरवां, रासेपुर, बोगरियां, कंधरापुर, तहबरपुर, निजामाबाद, फूलपुर, सरायमीर समेत इन क्षेत्रों के हर छोटे-बड़े बाजारों में सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन


बेकरी पर छापेमारी कर लिया नमूना
आजमगढ़। एफडीआई की टीम ने मिठाई फैक्ट्री के अलावा शहर के रहमतनगर स्थित एक बेकरी पर भी छापेमारी की कार्रवाई की। इस बेकरी के खिलाफ किसी ने शिकायत किया था। बेकरी पर टीम ने रस का नमूना लिया। यहां मिले रस के पैकेटों पर ना तो बैच नंबर अंकित मिला और ना ही बनाने और एक्सपायर होने का डेट ही अंकित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परानापुर में संचालित मिठाई फैक्ट्री पर भारी मात्रा में सड़ी हुए मिठाईयों का मौजूद होना चिंता का विषय है। निश्चित तौर पर त्यौहारों के इस मौसम में इन सड़ी-गली मिठाईयों को भी मिलाकर दुकानदार बाजार में सप्लाई करने की फिराक में थे। हालांकि उसे नष्ट करा दिया गया है। जो माल सही थे, उसमें मिलावट की जांच के लिए नमूने लिए गए है। यह कार्रवाई लगातार चलेगी। नकली व मिलावटी मिठाईयों व अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एफडीए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed