फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जूनियर में कारीसाथ, प्राथमिक में शेरपुर के बच्चों ने बाजी मारी

जूनियर में कारीसाथ, प्राथमिक में शेरपुर के बच्चों ने बाजी मारी

Thu, 01 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जूनियर में कारीसाथ, प्राथमिक में शेरपुर के बच्चों ने बाजी मारी
जहानागंज। जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अखिलेश मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर किया। जूनियर वर्ग में कारीसाथ और प्राथमिक में शेरपुर के बच्चों ने बाजी मार ली। 50 मीटर बालक और बालिका दोनों में कारीसाथ के अरुण सरोज और महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालक में कारीसाथ के सतेन्द्र कुमार और बालिका में शेरपुर की रोली प्रथम रहीं। दो सौ मीटर में बबूरा के साबिर और बालिका शेरपुर की रोली प्रथम रहीं। चार सौ मीटर बालक और बालिका में शेरपुर के श्यामसुन्दर और रोली प्रथम रहीं। लबीं कूद में कारीसाथ के अरुण सरोज और महिमा प्रथम रहीं। प्राथमिक कबड्डी में भुजही प्रथम और बालिका वर्ग में कारीसाथ पहले स्थान पर रहा। खो-खो बालक में दौलताबाद और बालिका में शेरपुर पहले स्थान पर रहा। पीटी में आदर्श शिक्षा परिषद जिगरसंडी प्रथम रहा। सुलेख में जिगरसंडी की काजल चौरसिया प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग की दौड में कारीसाथ के बच्चों ने बाजी मारी। लंबी कूद बालक वर्ग में दौलताबाद के अमित बालिका वर्ग में कारीसाथ की नीतू प्रथम रहीं। खो-खो बालक वर्ग में कारीसाथ प्रथम और बालिका में जहानागंज प्रथम रहा। बीईओ क्षमाशंकर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। अनिल सिंह और बीडीओ मनोज कुमार वर्मा ने विद्यालय का सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह और संचालन अशोक सिंह ने किया। यदुनाथ तिवारी, कृष्णानन्द, लालजी यादव, रामदरश सिंह, कमलेश राय, शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, कमलेश पाण्डेय, विकास सिंह, यशवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, वेदव्यास मिश्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed