फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई

दो दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई

Fri, 03 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र बिलरियागंज से जुड़े दर्जनों गांव में दो दिनों से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दर्जनों गांव में अंधेरा फैला हुआ है। छोटे-मोटे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। शिकायत के बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के कोठिया, महुलिया, बोझिया, सुंदर सराय, बल्लो, कठैचा, बल्लोसराय, बक्सनपुर, कोकिलपार, टिकरिया, अंडाखोर, दोरजी, इमलीपुर, कुर्थीपुर, डूरीडीह सहित पूरे क्षेत्र में गुरुवार की रात से आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी-कभार बिजली आ रही है तो पांच मिनट बाद ही तुरंत कट जा रही है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में अंधेरा फैला हुआ है छोटे-मोटे धंधे बंद पड़े है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र की श्रीप्रकाश मौर्य, संतोष जयप्रकाश, पप्पू, सूर्यभान, मनोज यादव, राधेश्याम, सरफराज आदि लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है। जेई राजेश ने बताया बिजली बार-बार ट्रिप हो रही है। इसके चलते आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed