फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीज और रक्षाबंधन पर मांगे शौचालय का उपहार

तीज और रक्षाबंधन पर मांगे शौचालय का उपहार

Sun, 29 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तीज और रक्षाबंधन पर मांगे शौचालय का उपहार
आजमगढ़। राजकीय कृषि महाविद्यालय परिसर कोटवां में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशा सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को डीएम शिवाकान्त द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान आशाओं को प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग का पाठ पढ़ाया गया। डीएम ने सबी को खुले में शौच न करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि आपकी संख्या जनपद में लगभग चार हजार है। यदि आप जनपद को ओडीएफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी तो जनपद जल्द ही ओडीएफ हो जाएगा। महिलाएं स्मार्टफोन, टीवी, गहने, साड़ी और जरूरत जिद करके पूरी करा लेती हैं, तो शौचालय क्यों नहीं बनवा सकतीं। तीज का त्योहार आने वाला है। रक्षाबन्धन भी नजदीक है। प्रत्येक बहनें और पत्नियां अपने भाई और पति से उफहार के रूप में शौचालय मांगे। कहें कि तीज का व्रत तभी रखेंगे और राखी तभी बांधेंगे जब शौचालय बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शौचालय का नाम बदलकर इज्जत घर रखा है। शौचालय बनवाने के प्रति अपने परिवार तथा अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करें। कोटेदार, सफाईकर्मी, ग्राम सेवक और प्रधान से समन्वय बनाकर साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें। आशा और प्रधान के खाते में 10 हजार हैं। इसका उपयोेग प्लास्टिक की डस्टबिन, चूना और जरूरत की समान खरीदकर स्वच्छता में उपयोग करें। शीला श्रीवास्तव ने भी जागरूक किया। सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, अनूप राय, यूनीसेफ के कर्मचारी, सतीश यादव, शशांक, गुलाब चन्द्र सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed