{"_id":"5b50da9d4f1c1b46748b5e04","slug":"201532025501-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों में तैनात आरईएस के जेइयों की जुलाई का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों में तैनात आरईएस के जेइयों की जुलाई का वेतन रोका
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वीडियो कांफ्रेंसिंग में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की धीमी प्रति पर राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग की क्लास लगने के बाद सीडीओ ने ब्लाकों में तैनात जेई आरईएस पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। सभी जेइयों के जुलाई माह के वेतन पर रोक लगाने के साथ ही निर्माणाधीन केंद्रों को एक सप्ताह में पूरा कराने और शुरू नहीं हुए केंद्रों का निर्माण दो दिन में शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेंद्र सिंह ने बुघवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान आगंनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति न्यूनतम स्तर पर रहने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई थी। भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी ब्लाकों में तैनात जेई आरईएस को थी। इसके बाद भी उदासीनता बरती गई। सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी जेई के जुलाई माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने और फोटो ग्राप्श अपलोड करने के निर्देश दिए। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है उसे दो दिन के भीतर शुरू कराएं।अपलोडिंग की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद ही वेतन जारी किया जाएगा। डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि निर्माण के लिए संबंधित धनराशि प्रति केंद्र 1.06 लाख कार्यदायी संस्था को उपलब्ध कराएं।