{"_id":"5b50d5f84f1c1b51748b5f0f","slug":"201532024312-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नहीं मिला निर्माणाधीन मकान का मानचित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नहीं मिला निर्माणाधीन मकान का मानचित्र
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के कालीनगंज मुहल्ले में बच्चा बाबू पेट्रोल पंप के पास एक मॉल का निर्माण हो रहा है। किसी ने मकान मालिक द्वारा बंधे को काटने की शिकायत जिलाधिकारी से कर दी। जिलाधिकारी ने तत्काल एडीए सचिव बाबू सिंह को मौके पर भेजा और उक्त भवन के मानचित्र की जांच करने का निर्देश दिया। जांच करने पहुंची टीम ने पाया कि पुराने मकान के स्थान पर नए मकान का निर्माण हो रही है लेकिन उसका मानचित्र स्वीकृति नहीं है। इस पर टीम ने निर्माण को रोकनेे का निर्देश दिया। गुरुवार को जिलाधिकारी को सूचना मिली कि कालीनगंज में बच्चा बाबू पेट्रोल पंप के पास एक पुराने मकान को तोड़कर एक नए मॉल का निर्माण हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल एडीए सचिव बाबू सिंह को फोन किया और उनसे मौके पर जाकर उक्त निर्माण के मानचित्र की जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अगर मानचित्र नहीं है तो तत्काल उस निर्माण पर रोक लगाएं। जिलाधिकारी का निर्देश मिलते ही एडीए सचिव बाबू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब मानचित्र की मांग की तो भवन मालिक मानचित्र नहीं उपलब्ध करा सका। इस पर एडीए सचिव ने उसे तत्काल निर्माण रोकने और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण न कराने का निर्देश दिया।
जांच के दौरान उक्त भवन का कोई मानचित्र नहीं मिला। जिसके कारण भवन मालिक को निर्माण रोकने और मानचित्र पास कराकर ही निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। अगर उनके द्वारा इन निर्देशों की अवहेलना कर निर्माण कराया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाबू सिंह, एडीए सचिव।
विज्ञापन
जांच के दौरान उक्त भवन का कोई मानचित्र नहीं मिला। जिसके कारण भवन मालिक को निर्माण रोकने और मानचित्र पास कराकर ही निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। अगर उनके द्वारा इन निर्देशों की अवहेलना कर निर्माण कराया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाबू सिंह, एडीए सचिव।