{"_id":"5b464caf4f1c1bbe248b5f3c","slug":"201531333807-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामाबाद के शिल्पी की कलाकृति बनेगी पीएम का स्मृति चिह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामाबाद के शिल्पी की कलाकृति बनेगी पीएम का स्मृति चिह्न
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद के शिल्पी की कलाकृति पीएम का स्मृति चिह्न बनेगी। इसे मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित शिल्पी ने इसे जिला प्रशासन के सुपुर्द भी कर दिया है। इसके साथ ही अन्य अतिथियों के लिए तीन फ्लावर पॉट भी लिए गए हैं। अपनी कलाकृतियों के प्रधानमंत्री के हाथों पहुंचने की खुशी शिल्पियों में चेहरे पर देखते ही बनती है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत सरकार ने पहले ही ब्लैकपॉटरी का चयन किया है। हालांकि योजना के तहत अभी उन्हें कोई खास लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है। फिर भी भविष्य में योजना के तहत इस उद्योग को शिखर पहुंचाने की बात कही जा रही है। निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी की देश ही नहीं पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान है। अब यही पहचान प्रधानमंत्री के हाथों तक भी पहुंचने वाली है। 14 जुलाई को प्रधानमंत्री के आगमन पर निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी से बने गणेश जी की मूर्ति को उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में सौंपा जाएगा। मूर्ति राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित शिल्पी रामजतन प्रजापति ने तैयार की है। 15 इंच की इस मूर्ति के साथ ही तीन फ्लावर पॉट भी तैयार किए गए हैं, इसे अन्य अतिथियों को दिए जाएंगे।
राज्यपाल के साथ ही पहुंचेंगे सूबे के कई मंत्री
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक के भी पहुंचने की संभावना है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री सुरेश पासी आदि भी पहुंचेंगे। इनके अलावा पूर्वांचल एक कई अन्य मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।