{"_id":"5b43ad724f1c1bad288b5928","slug":"201531161970-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक अधिकारियों संग भाजपा नेताओं ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक अधिकारियों संग भाजपा नेताओं ने डाला डेरा
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (आजमगढ़)। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही सोमवार से पूरा प्रशासनिक अमला और भारतीय जनता पार्टी हरकत में आ गया। सोमवार की शाम को ही प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने मंदुरी हवाई पट्टी पर डेरा डाल दिया। सभी ने मिलकर पूरे कार्यक्रम कर कार्ययोजना बनाई। सोमवार को मंडलायुक्त जगतराज और जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी अपने मातहतों के साथ शाम के समय मंदुरी हवाई पट्टी पर जा धमके। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष और रैली के संयोजक सहजानंद राय भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वहां जमे हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक साथ मंदुरी हवाई का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सभा स्थल से संबंधित पंडाल, डी ग्रुप आदि को जल्द से जल्द तैयार करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम एसके सिंह यादव से कहा कि पानी के लिए टैंकर के साथ.साथ पानी की गिलास और प्रमुख स्थानों पर पानी की व्यवस्था करें। जिलाधिकारी ने डिप्टी सीएमओ संजय कुमार को निर्देशित किया कि सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस तैनात करें और डाक्टरों की टीम समयबद्ध ढंग से तैनात करें।उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने.अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री और रैली के संयोजक सहजानंद राय ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास होने से पूरे पूर्वांचल के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अजय सिंह, जिला महामंत्री ध्रुव सिंह, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, एसपी सीटी सुभाष चंद गंगवार, सीआरओ आलोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।
मंदुरी हवाई पट्टी पर तैयारियां हुई तेज
कप्तानगंज। प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर मिट्टी भराई का कार्य तेजी से हो रहा है। टेंट को लगाने के लिए बांस-बल्ली और लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां पहुंच चुकी हैं। भाजपा नेताओं की मानें तो हवाई पट्टी के मुख्य गेट के अलावा छह नए गेट बनाए जाएंगे। जिसमें एक गेट वीआईपी के लिए बाकी सभी गेट पब्लिक के लिए खोले जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर छह लाख लीटर पानी की व्यवस्था होगा। हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर 30 स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। पानी को पीने के लिए पांच लाख गिलास भी वहां रखी जाएगी। तीन लाख स्क्वायर फीट में जर्मन हैंगर लगाया जाएगा। इसके बाद मंच आदि लगेगा। जर्मन हैंगर के नीचे पब्लिक के बैठने के लिए कुल 32 ब्लाक बनाए जाएंगे।